ANEKARTHI SHABD
अनेकार्थी शब्द
प्रत्येक शब्द का एक मूल अर्थ होता है , किन्तु विभिन्न परिस्थितियों में , विभिन्न संदर्भों में , वे भिन्न अर्थ भी प्रदान करते है , इसे अनेकार्थता कहा जाता है और इसका बोध कराने वाले शब्दों को अनेकार्थी शब्द कहते है।
- अर्थ -- धन , के लिए , प्रयोजन , कारण
- अज -- बकरा , ब्रह्मा , शिव
- अंबर -- वस्त्र , आकाश , एक सुगंधित पदार्थ
- अर्क -- सूर्य , रस , पंडित , रविवार , आक का पौधा
- अनंत -- आकाश , ईश्वर , शेषनाग , अंतहीन
- अरुण -- सूर्य का सारथी , लाल
- अक्षर -- वर्ण , शिव , ब्रह्मा , मोक्ष , सत्य , स्वर - व्यंजन
- अमृत -- अन्न , दूध , पारा , जल , स्वर्ण
- अब्ज -- शंख , कपूर कमल , चंद्रमा
- अग्र -- आगे का , पहले , श्रेष्ठ , सिरा
- अपेक्षा -- आशा , आवश्यकता
- अवकाश -- अवसर , छुट्टी
- अवधि -- निर्धारित समय , सीमा
- अलि -- भौंरा , सखि , कोयल
- आराम -- बगीचा , विश्राम
- आत्मा -- परमात्मा , सूर्य , अग्नि
- आदर्श -- योग्य , नमूना , उदाहरण
- उत्तर -- उत्तर दिशा , जवाब , पीछे
- उत्सर्ग -- त्याग , दान , समाप्ति
- कर -- हाथ , किरण , टैक्स , सूंड , क्रिया का रूप (काम कर )
- कर्ण -- कान , कुंती का पुत्र
- कल -- आगामी / बीता हुआ दिन , सुंदर , आराम , मशीन
- कनक -- सोना , धतूरा , गेहूँ
- काल -- समय , मृत्यु
- काम -- कामदेव , कार्य
- कुल -- सब , वंश
- कुंडल -- साँप की गेडुरी , कान का आभूषण
- कृष्ण -- काला , श्रीकृष्ण , कृष्ण पक्ष
- ग्रहण -- चाँद - सूर्य का ग्रहण , लेना
- गिरा -- वाणी , 'गिरना' का भूतकाल
- गुण -- खूबी , स्वाभाव , रस्सी , शील
- गुरु -- शिक्षक , बड़ा , भारी
- गौ -- इंद्रिय , गाय , पृथ्वी
- घट -- घड़ा , शरीर , मन
- घन -- बादल , घटा , घना , हथौड़ा
- घर -- मकान , कुल , कार्यालय
- चीर -- वस्त्र , रेखा , चीरना (क्रिया )
- जीवन -- जल , प्राण , वायु
- जरूरत -- आवश्यकता , प्रयोजन
- जलद -- बादल , कपूर
- जलधर -- बादल , समुद्र
- जलज -- कमल , शंख , मोती , मछली
- तीर्थ -- पुण्य क्षेत्र , मंत्री , पुरोहित , सन्यासियों की एक उपाधि
- तट -- किनारा , प्रदेश , खेत
- तनु -- पतला , सुंदर , कोमल
- तरणि -- सूर्य , नाव , उद्धार
- तारा -- नेत्रों की पुतली , नक्षत्र , बाली की पत्नी
- तात -- पूज्य , प्यारा , मित्र , बड़ा , प्रिय
- तीर -- नदी का किनारा , पास , समीप , बाण
- दल -- समूह , पत्ता , पक्ष , सेना
- द्विज -- पक्षी , चंद्रमा , ब्राह्मण , दाँत
- दंड -- डंडा , जुर्माना , सज़ा , एक प्रकार की कसरत
- दक्षिण -- दाहिनी , अनुकूल , दक्षिण दिशा
- दुर्ग -- कठिन , दुर्गम , किला , एक असुर का नाम
- नव -- नया , नौ
- धर्म -- स्वभाव , गुण , सत्कर्म , पुण्य
- नभ -- आकाश , शून्य , खाली स्थान , शिव , जल , मेघ आश्रय
- नाग -- सर्प , हाथी , राँगा , पान , बादल , क्रूर मनुष्य , एक पर्वत
- नागरी -- नगर की स्त्री , चतुर स्त्री , देवनागरी लिपि
- निगम -- वेद , मार्ग , हाट , मेला , निश्चय
- निशान -- चिह्न , ध्वजा
- नीरज -- कमल , मोती , जल में उत्तपन्न वस्तु
- पट -- वस्त्र , पर्दा , चित्रपट , छप्पर , कपाट , दरवाजा
- पशु -- जीव मात्र , चार पैरों वाले प्राणी , मूर्ख देवता , यक्ष
- पुरंदर -- इंद्र , विष्णु , चोर ,
- प्रत्यय -- विश्वास , प्रमाण ,विचार , कारण , निर्णय
- पतंग -- सूर्य , कीड़ा , आकाश में उड़ाने वाली पतंग
- पद -- पैर , स्थान , रक्षा , उपाधि
- पोत -- नाव , बच्चा , स्वाभाव , वस्त्र
- पत्र -- चिट्ठी , पत्ता , शंख
- पय -- दूध , पानी
- प्रसाद -- कृपा , अनुग्रह , हर्ष , नैवेद्य
- पृष्ठ -- पीठ , पेज , पीछे का भाग
- पानी -- जल , कांति , मान
- पूर्व -- दिशा का नाम , पहले
- प्राण -- वायु , जीवन ,श्वास , बल , शक्ति
- प्रिय -- प्यारा , मनोहर , स्वामी / पति
- फल -- लाभ , नतीजा , गुण , बाण , प्रयोजन
- बंध -- गाँठ , बंधन , कैद , शरीर
- बल -- शक्ति , सेना , बलराम
- बलि -- दानवीर राजा बलि , उपहार , बलिदान
- बाजि -- घोड़ा , बाण , पक्षी
- भक्ति -- भाग , अंग , सेवा , पूजा , श्रद्धा
- भूत -- प्राणी , भूत - प्रेत , पंचतत्व
- भानु -- सूर्य , विष्णु , किरण , राजा
- भेद -- प्रकार , रहस्य , फूट
- भाग -- बाँटना , हिस्सा , दौड़
- मधु -- शहद , मदिरा , मकरंद , वसंत , ऋतु , पानी , अमृत
- मान -- सम्मान , अभिमान
- मित्र -- सूर्य , दोस्त
- मत -- राय , वोट , मना करने के अर्थ में , सम्प्रदाय
- मुद्रा -- मोहर , मुख - मुद्रा , सिक्का , अंगूठी
- यंत्र -- उपकरण , बंदूक , बाजा , ताला
- योग -- मेल , ध्यान , उपाय , प्रेम , धोखा , लाभ , नियम
- राग -- प्रेम , रंग , गाने का राग
- राशि -- समूह , मेष - वृष आदि सूर्य की राशियाँ
- रंगभूमि -- नाटक / तमाशों का स्थान , अखाड़ा , रणभूमि
- रक्त -- लहू , केसर , ताँबा , कमल , सिंदूर , लाल चंदन
- रस -- खाने का स्वाद , तत्व /सार , मनोभाव , आनंद , प्रेम
- रुचि -- प्रवृत्ति , इच्छा , किरण , शोभा , स्वाद
- रूढ़ि -- चढ़ाई , उभार , जन्म , ख्याति , प्रथा , विचार
- लक्ष्मी -- विष्णु की पत्नी , धन - संपत्ति , शोभा , दुर्गा का नाम
- लक्ष्य -- उद्देश्य , निशाना साधने का स्थान
- वर्ण -- रंग , चार वर्ण , जाति , अक्षर , रूप
- वन -- जंगल , जल
- वंश -- कुल , बाँस , जाति
- वारुणी -- शराब , वरुण पत्नी , पश्चिम दिशा
- विधायक -- प्रबंधक , विधानसभा का सदस्य
- विधु -- चंद्रमा , विष्णु , ब्रह्मा
- वार -- दिन , आक्रमण , प्रहार
- व्याल -- साँप , शेर , राजा , विष्णु
- व्योम -- जल , आकाश , बादल
- शारदा -- सरस्वती , दुर्गा , प्राचीन लिपि
- शून्य -- निर्जन , ब्रह्म , आकाश , अभावसूचक चिह्न
- श्यामा -- यमुना नदी , रात , स्त्री ,कोयल
- सारंग -- मोर , सर्प , हिरण , मेघ ,सिंह , हाथी ,स्त्री , दीपक , हवा
- सुरभि -- सुगंधि , गौ , पृथ्वी , सुरा , तुलसी
- स्नेह -- प्रेम , तेल , कोमलता , चिकनाहट
- सूत -- धागा , सारथी
- स्कन्द -- विनाश , शिव , शरीर , कार्तिकेय
- हंस -- एक पक्षी , आत्मा , सूर्य , विष्णु , शिव , घोड़ा
- हय -- घोड़ा , इंद्र
- हरि -- विष्णु , सिंह , सर्प , मेढ़क , बंदर , पर्वत , इंद्र
- हर -- शिव , हरने वाला , आग
- हित -- भलाई , लोभ , प्रेम , स्नेह
- हल -- खेत जोतने का यंत्र , समाधान
Sentence of aadi
ReplyDeleteThis is very critical words you are giving tatty words
ReplyDeletesentence of Dhara aur Sudha lakh
ReplyDeleteMeghan
ReplyDeleteKa anekarthi
😔😔😔
ReplyDeleteMujhe in shabdo se banne wale sentence bhi chahie
ReplyDeleteKripya aap meri help kare
Dal ka chachiya
ReplyDeleteNice thanku
ReplyDeleteNice ���������������� thanks to you
ReplyDeleteYyyyyyy
ReplyDelete