Sunday, 5 February 2017

ANEKARTHI SHABD

अनेकार्थी शब्द 

प्रत्येक शब्द  का एक मूल अर्थ होता है , किन्तु विभिन्न परिस्थितियों में , विभिन्न संदर्भों में , वे भिन्न अर्थ भी प्रदान करते है , इसे अनेकार्थता कहा जाता है और इसका बोध कराने वाले शब्दों को अनेकार्थी शब्द कहते है। 

  1. अर्थ -- धन , के लिए , प्रयोजन , कारण 
  2. अज -- बकरा , ब्रह्मा , शिव 
  3. अंबर -- वस्त्र , आकाश , एक सुगंधित पदार्थ 
  4. अर्क -- सूर्य , रस , पंडित , रविवार , आक का पौधा 
  5. अनंत -- आकाश , ईश्वर , शेषनाग , अंतहीन 
  6. अरुण -- सूर्य का सारथी , लाल 
  7. अक्षर -- वर्ण , शिव , ब्रह्मा , मोक्ष , सत्य , स्वर - व्यंजन 
  8. अमृत -- अन्न , दूध , पारा , जल , स्वर्ण 
  9. अब्ज -- शंख , कपूर कमल , चंद्रमा 
  10. अग्र -- आगे का , पहले , श्रेष्ठ , सिरा
  11. अपेक्षा -- आशा , आवश्यकता 
  12. अवकाश -- अवसर , छुट्टी 
  13. अवधि -- निर्धारित समय , सीमा 
  14. अलि -- भौंरा , सखि , कोयल 
  15. आराम -- बगीचा , विश्राम 
  16. आत्मा -- परमात्मा , सूर्य , अग्नि 
  17. आदर्श -- योग्य , नमूना , उदाहरण 
  18. उत्तर -- उत्तर दिशा , जवाब , पीछे 
  19. उत्सर्ग -- त्याग , दान , समाप्ति 
  20. कर -- हाथ , किरण , टैक्स , सूंड , क्रिया का रूप (काम कर )
  21. कर्ण -- कान , कुंती का पुत्र
  22. कल -- आगामी / बीता हुआ दिन , सुंदर , आराम , मशीन 
  23. कनक -- सोना , धतूरा , गेहूँ 
  24. काल -- समय , मृत्यु 
  25. काम -- कामदेव , कार्य 
  26. कुल -- सब , वंश 
  27. कुंडल -- साँप की गेडुरी , कान का आभूषण 
  28. कृष्ण -- काला , श्रीकृष्ण , कृष्ण पक्ष 
  29. ग्रहण -- चाँद - सूर्य का ग्रहण , लेना 
  30. गिरा -- वाणी , 'गिरना' का भूतकाल 
  31. गुण -- खूबी , स्वाभाव , रस्सी , शील 
  32. गुरु -- शिक्षक , बड़ा , भारी 
  33. गौ -- इंद्रिय , गाय , पृथ्वी 
  34. घट -- घड़ा , शरीर , मन 
  35. घन -- बादल , घटा , घना , हथौड़ा 
  36. घर -- मकान , कुल , कार्यालय 
  37. चीर -- वस्त्र , रेखा , चीरना (क्रिया )
  38. जीवन -- जल , प्राण , वायु 
  39. जरूरत -- आवश्यकता , प्रयोजन 
  40. जलद -- बादल , कपूर  
  41. जलधर -- बादल , समुद्र 
  42. जलज -- कमल , शंख , मोती , मछली 
  43. तीर्थ -- पुण्य क्षेत्र , मंत्री , पुरोहित , सन्यासियों की एक उपाधि 
  44. तट -- किनारा , प्रदेश , खेत 
  45. तनु -- पतला , सुंदर , कोमल 
  46. तरणि -- सूर्य , नाव , उद्धार 
  47. तारा -- नेत्रों की पुतली , नक्षत्र , बाली की पत्नी 
  48. तात -- पूज्य , प्यारा , मित्र , बड़ा , प्रिय 
  49. तीर -- नदी का किनारा , पास , समीप , बाण 
  50. दल -- समूह , पत्ता , पक्ष , सेना 
  51. द्विज -- पक्षी , चंद्रमा , ब्राह्मण , दाँत 
  52. दंड -- डंडा , जुर्माना , सज़ा , एक प्रकार की कसरत 
  53. दक्षिण -- दाहिनी , अनुकूल , दक्षिण दिशा 
  54. दुर्ग -- कठिन , दुर्गम , किला , एक असुर का नाम 
  55. नव -- नया , नौ 
  56. धर्म -- स्वभाव , गुण , सत्कर्म , पुण्य 
  57. नभ -- आकाश , शून्य , खाली स्थान , शिव , जल , मेघ आश्रय 
  58. नाग -- सर्प , हाथी , राँगा , पान , बादल , क्रूर मनुष्य , एक पर्वत 
  59. नागरी -- नगर की स्त्री , चतुर स्त्री , देवनागरी लिपि 
  60. निगम -- वेद , मार्ग , हाट , मेला , निश्चय 
  61. निशान -- चिह्न , ध्वजा 
  62. नीरज -- कमल , मोती , जल में उत्तपन्न वस्तु 
  63. पट -- वस्त्र , पर्दा , चित्रपट , छप्पर , कपाट , दरवाजा 
  64. पशु -- जीव मात्र , चार पैरों वाले प्राणी , मूर्ख देवता , यक्ष 
  65. पुरंदर -- इंद्र , विष्णु , चोर ,
  66. प्रत्यय -- विश्वास , प्रमाण ,विचार , कारण , निर्णय 
  67. पतंग -- सूर्य , कीड़ा , आकाश में उड़ाने वाली पतंग 
  68. पद -- पैर , स्थान , रक्षा , उपाधि 
  69. पोत -- नाव , बच्चा , स्वाभाव , वस्त्र 
  70. पत्र -- चिट्ठी , पत्ता , शंख 
  71. पय -- दूध , पानी 
  72. प्रसाद -- कृपा , अनुग्रह , हर्ष , नैवेद्य 
  73. पृष्ठ -- पीठ , पेज , पीछे का भाग 
  74. पानी -- जल , कांति , मान 
  75. पूर्व -- दिशा का नाम , पहले 
  76. प्राण -- वायु , जीवन ,श्वास , बल , शक्ति 
  77. प्रिय -- प्यारा , मनोहर , स्वामी / पति 
  78. फल -- लाभ , नतीजा , गुण , बाण , प्रयोजन 
  79. बंध -- गाँठ , बंधन , कैद , शरीर 
  80. बल -- शक्ति , सेना , बलराम 
  81. बलि -- दानवीर राजा बलि , उपहार , बलिदान 
  82. बाजि -- घोड़ा , बाण , पक्षी 
  83. भक्ति -- भाग , अंग , सेवा , पूजा , श्रद्धा 
  84. भूत -- प्राणी , भूत - प्रेत , पंचतत्व 
  85. भानु -- सूर्य , विष्णु , किरण , राजा 
  86. भेद -- प्रकार , रहस्य , फूट 
  87. भाग -- बाँटना , हिस्सा , दौड़ 
  88. मधु -- शहद , मदिरा , मकरंद , वसंत , ऋतु , पानी , अमृत 
  89. मान -- सम्मान , अभिमान 
  90. मित्र -- सूर्य , दोस्त 
  91. मत -- राय , वोट , मना करने के अर्थ में , सम्प्रदाय 
  92. मुद्रा -- मोहर , मुख - मुद्रा , सिक्का , अंगूठी 
  93. यंत्र -- उपकरण , बंदूक , बाजा , ताला 
  94. योग -- मेल , ध्यान , उपाय , प्रेम , धोखा , लाभ , नियम 
  95. राग -- प्रेम , रंग , गाने का राग 
  96. राशि -- समूह , मेष - वृष आदि सूर्य की राशियाँ 
  97. रंगभूमि -- नाटक / तमाशों का स्थान , अखाड़ा , रणभूमि 
  98. रक्त -- लहू , केसर , ताँबा , कमल , सिंदूर , लाल चंदन 
  99. रस -- खाने का स्वाद , तत्व /सार , मनोभाव , आनंद , प्रेम 
  100. रुचि -- प्रवृत्ति , इच्छा , किरण , शोभा , स्वाद 
  101. रूढ़ि -- चढ़ाई , उभार , जन्म , ख्याति , प्रथा , विचार 
  102. लक्ष्मी -- विष्णु की पत्नी , धन - संपत्ति , शोभा , दुर्गा का नाम 
  103. लक्ष्य -- उद्देश्य , निशाना साधने का स्थान 
  104. वर्ण -- रंग , चार वर्ण , जाति , अक्षर , रूप 
  105. वन -- जंगल , जल 
  106. वंश -- कुल , बाँस  , जाति 
  107. वारुणी -- शराब , वरुण  पत्नी , पश्चिम दिशा 
  108. विधायक -- प्रबंधक , विधानसभा का सदस्य 
  109. विधु -- चंद्रमा , विष्णु , ब्रह्मा 
  110. वार -- दिन , आक्रमण , प्रहार
  111. व्याल -- साँप , शेर , राजा , विष्णु 
  112. व्योम -- जल , आकाश , बादल 
  113. शारदा -- सरस्वती , दुर्गा , प्राचीन लिपि 
  114. शून्य -- निर्जन , ब्रह्म , आकाश , अभावसूचक चिह्न 
  115. श्यामा -- यमुना नदी , रात , स्त्री ,कोयल 
  116. सारंग -- मोर , सर्प , हिरण , मेघ ,सिंह , हाथी ,स्त्री , दीपक , हवा 
  117. सुरभि -- सुगंधि , गौ , पृथ्वी , सुरा , तुलसी 
  118. स्नेह -- प्रेम , तेल , कोमलता , चिकनाहट 
  119. सूत -- धागा , सारथी 
  120. स्कन्द -- विनाश , शिव , शरीर , कार्तिकेय 
  121. हंस -- एक पक्षी , आत्मा , सूर्य , विष्णु , शिव , घोड़ा 
  122. हय -- घोड़ा , इंद्र 
  123. हरि --  विष्णु , सिंह , सर्प , मेढ़क , बंदर , पर्वत , इंद्र
  124. हर -- शिव , हरने वाला , आग 
  125. हित -- भलाई , लोभ , प्रेम , स्नेह 
  126. हल -- खेत जोतने का यंत्र , समाधान  

10 comments: