श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द
जिन शब्दों का उच्चारण लगभग समान हो पर अर्थ भिन्न - भिन्न हों , श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द कहलाते हैं।
समरूपी शब्द अर्थ | समरूपी शब्द अर्थ | समरूपी शब्द अर्थ |
---|---|---|
1. अनल अग्नि अनिल वायु | 2. अन्न अनाज अन्य दूसरा | 3. अनिष्ट बुरा अनिष्ठ निष्ठारहित |
4. अंस कंधा अंश हिस्सा | 5. अपेक्षा इच्छा, तुलना उपेक्षा निरादर | 6. अंत समाप्त अंत्य नीच |
7. अर्घ जलदान अर्घ्य पूजा की सामग्री | 8. अंतर हृदय अंदर भीतर | 9. अनु पीछे अणु कण |
10. अलि भ्रमर अली सखी | 11.असित काला अशित खाया हुआ | 12. अचार पिकल (Pickle) आचार आचरण ,व्यवहार |